{"_id":"5d31f5058ebc3e6cd11bb02f","slug":"accident-rodways-kasganj-news-agr3969039101","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली नदी में गिरने से बाल बाल बची निगम की अनुबंधित बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली नदी में गिरने से बाल बाल बची निगम की अनुबंधित बस
विज्ञापन
कासगंज में काली नदी पुल पर टूटी रैलिंग एवं क्षतिग्रस्त हुई बस। अमर उजाला
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। आगरा से चलकर कासगंज आ रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस शुक्रवार शाम काली नदी में गिरने से बाल बाल बच गई। अनियंत्रित कार को बचाने में बस काली नदी पर लगे बोर्ड को तोड़ते हुए रैलिंग में जा टकराई। बस नदी की ओर जाते देख सवारियां सहम गईं और चीख पड़ी। मौके पर दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने बस को क्रेन के जरिए काली नदी के पुल से हटवाया।
कासगंज डिपो की अनुबंधित बस यूपी 81टी0502 कासगंज-आगरा के बीच संचालित होती है। शुक्रवार को सवारियां लेकर बस आगरा से कासगंज की ओर आ रही थी। शुक्रवार शाम नदरई के काली नदी पुल पर आते समय अचानक सामने एक कार तेज गति से आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने बस का स्टेयरिंग दूसरी ओर काट दिया।
इसी बीच बस के एक्शल का यू वोल्ट टूट गया और बस अनियंत्रित होकर पुल की रैलिंग और पुल पर लगे बोर्ड की ओर घुसी। बस का पहिया भी एक्शल के साथ टेढ़ा हो गया। अनियंत्रित बस काली नदी के पुल पर रैलिंग से टकराते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंच गए। क्रेन बुलाकर बस को रैलिंग से अलग हटवाकर निगम के वर्कशॉप भिजवाया।
विज्ञापन
परिचालक चंदकीराम के मुताबिक बस में 29 सवारियां सवार थीं। सभी सवारियां सुरक्षित हैं। सवारियों को निगम की दूसरी बस से कासगंज डिपो तक पहुंचाया।
आगरा से चलकर कासगंज आने वाली अनुबंधित बस काली नदी के पुल की रैलिंग से टकराई। सामने से एक अनियंत्रित कार आ रही थी। उसे बचाने में यह घटना हुई। बस का यूवोल्ट टूट गया था। कोई भी हताहत नहीं है- राजेश सिंह, एआरएम।