फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident on yamuna expressway in mathura up news

यमुना एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटा टेंपो ट्रैवलर, आठ लोग घायल

Sat, 09 Nov 2019 04:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Nov 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
accident on yamuna expressway in mathura up news
यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटा पड़ा वाहन - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेस वे पर चालक को नींद की झपकी आने से आगरा की ओर जा रही टेंपो ट्रैवलर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में गाड़ी में सवार आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एक्सप्रेस वे कर्मचारियों व पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


हादसा मथुरा के सुरीर क्षेत्र में शनिवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 81 के समीप हुआ। राजस्थान के सवाई माधोपुर के लोग शुक्रवार को टेंपो ट्रैवलर से उत्तराखंड के देहरादून एक सगाई समारोह में शामिल होने गए थे। गाड़ी को चालक पूरनमल निवासी सवाई माधोपुर राजस्थान चला रहा था। 
विज्ञापन


सगाई समारोह से लौटते समय वो नोएडा होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे से वापस सवाई माधोपुर जा रहे थे। शनिवार की सुबह साढ़े चार बजे सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 81 के निकट चालक को नींद की झपकी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर  डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर पलट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में सवार कैलाश, गिरधारी, शिंवाश, मनभर सिंह, कमला, रामचरन, केशव व गोदावरी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेस वे कर्मचारियों व सुरीर पुलिस के एसआई वीरेंद्र सिंह, सिपाही अनिल कुमार, राजाराम, अजय ने घायलों को गाड़ी से निकलवा कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed