{"_id":"63e1eb6e95bd2a737635d855","slug":"accident-on-expressway-car-kept-dragging-the-dead-body-for-12-kms-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर हादसा: 12 किलोमीटर तक शव को घसीटती रही कार, मंजर देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर हादसा: 12 किलोमीटर तक शव को घसीटती रही कार, मंजर देख कांप गए लोग
Tue, 07 Feb 2023 11:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:40 AM IST
सार
कार चालक को पता ही नहीं चला कि गाड़ी के नीचे किसी का शव फंसा हुआ है। जब कार टोल कटाने के लिए प्लाजा पर रुकी, तो वहां तैनात गार्ड ने शव को देखा।
विज्ञापन
कार के नीचे फंसी लाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के मांट में यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन -12 के समीप गार्ड ने कार के नीचे फंसे शव को घिसटता हुआ देखा। टोल प्लाजा के पास जब कार पहुंची, तो जानकारी हो सकी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
आगरा से नोयडा की तरफ जा रही कार के नीचे युवक की लाश फंसी हुई थी। कार अपनी गति से दौड़ रही थी, इस बीच चालक को पता ही नहीं चला कि कोई लाश गाड़ी में फंसी हुई घिसट रही है। कार जब टोल प्लाजा जाबरा पर रुकी तो सुरक्षा गार्ड को शव फंसा हुआ दिखाई दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। टोल चौकी प्रभारी रजत दुबे ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और हादसा किस जगह हुआ यह भी पता नहीं चल सका है।