{"_id":"6311e133e87e2c2bc7630c9b","slug":"accident-on-agra-lucknow-expressway-container-collided-with-sleeper-coach-bus-driver-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर कोच बस से टकराया कैंटर, चालक की मौत, बस में सवार नौ यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर कोच बस से टकराया कैंटर, चालक की मौत, बस में सवार नौ यात्री घायल
Fri, 02 Sep 2022 04:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Sep 2022 04:25 PM IST
सार
आगरा से लखनऊ जा रहे कैंटर के चालक को मटसेना क्षेत्र के किलोमीटर 40/200 पर झपकी आ गई, जिसके बाद कैंटर एक्सप्रेस-वे पर बने डिवाइडर को तोड़ता हुआ दूसरी साइड पहुंच गया।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कैंटर डिवाइडर को तोड़ता हुआ स्लीपर कोच बस से टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। बस में सवार नौ यात्री घायल हो गए। इस दौरान एक्सप्रेस वे पर यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। दो की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां हुआ हादसा
आगरा से लखनऊ जा रहे कैंटर के चालक को मटसेना क्षेत्र के किलोमीटर 40/200 पर झपकी आ गई, जिसके बाद कैंटर एक्सप्रेस-वे पर बने डिवाइडर को तोड़ता हुआ दूसरी साइड पहुंच गया। उसी दौरान रायबरेली से नोएडा जा रही स्लीपर कोच बस से कैंटर टकरा गया। इससे कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बस क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसमें बैठीं नौ सवारियां घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मटसेना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। दो की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया है। इस दौरान यातायात व्यवस्था भी बाधित हो गई। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक कैंटर चालक की पहचान राजीव कुमार (40) निवासी भरथना जनपद इटावा के रुप में की गई है।
विज्ञापन
ये हुए घायल
इस हादसे में रामवीर निवासी सियानी बुलंदशहर, संतोष, शिखा व श्रीकृष्ण निवासी लचई खेड़ा थाना रायबरेली, अंकेश निवासी गोविंद नगर रायबरेली, अब्दुल सगीर निवासी उझायनी बदायूं, आसिफ निवासी सिकारपुर रामपुर, किशनपाल निवासी खेरिया दूगौल थाना डौकी आगरा व सचिन निवासी कुचेला रायबरेली घायल हो गए। सचिन और अब्दुल सगीर की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है, जबकि अन्य सात मामूली घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा, जहां उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मटसेना प्रमोद कुमार का कहना है कि एक्सप्रेस वे पर देर रात हादसा हुआ था। हादसे में कैंटर चालक की मौत हुई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन