{"_id":"66790fa2cc61448e460a6c96","slug":"accident-on-agra-lucknow-expressway-bolero-collides-with-another-car-breaking-railing-one-dead-6-injured-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा: रैलिंग तोड़ते हुए दूसरी कार से से टकराई बोलेरो, एक की मौत; 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा: रैलिंग तोड़ते हुए दूसरी कार से से टकराई बोलेरो, एक की मौत; 6 घायल
Mon, 24 Jun 2024 11:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:48 AM IST
सार
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में दोनों कारो में सवार छह लोग घायल हुए हैं। एक युवक की मौत की सूचना है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 29 पर दो कारें भिड़ गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित छह लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि बोलेरो कार लखनऊ की तरफ से आ रही थी। अनियंत्रित होकर कार डिवाडर पर लगी जाली तोड़ते हुए आगरा की तरफ से आ रही कार में भिड़ गई। फतेहाबाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 9:30 बजे के करीब थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 29 पर उस समय चीख पुकार मच गई, जब एक बुलेरो कार लखनऊ की तरफ से आ रही अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर में लगी जाली को तोड़ते हुए आगरा की तरफ से आ रही कार में भिड़ गई। इस दौरान कार में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। दोनों कारों में सवार एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। वहीं एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद राकेश कुमार चौहान, चौकी इंचार्ज अनुज कुमार शर्मा, पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को कारों से बाहर निकाल कर इलाज लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भिजवाया गया है।