{"_id":"5e6299b78ebc3eeb62652f19","slug":"accident-me-kishori-ki-death-kasganj-news-agr432843444","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, किशोरी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज-अमांपुर रोड पर केए कॉलेज के समीप बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार किशोरी की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
सड़क हादसे में मौत का शिकार झनकार (15) पुत्री ओमप्रकाश निवासी तिलसईखुर्द अपने भाई कौशल एवं एक अन्य युवक तनवीर पुत्र हरि सिंह के साथ बाइक से नगला खंजी जा रहे थे। नगला खंजी में उसकी बहन रहती हैं। केए कॉलेज के समीप पहुंचने पर उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने झनकार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कौशल और तनवीर को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर मामले में तहरीर दी गई है।