{"_id":"5f63a8cd8ebc3eedfb005418","slug":"accident-mainpuri-news-agr459737355","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत, भतीजा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत, भतीजा गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना घिरोर क्षेत्र के गांव गुड़ी निवासी 25 वर्षीय कुलदीप सिंह बुधवार को भतीजे आशीष (18) के साथ बाइक से फर्रुखाबाद गया था। रात करीब 9:30 बजे जब दोनों वापस लौट रहे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव नौरंगाबाद के पास पहुंची। तभी कोल्ड स्टोर के सामने अचानक गाय सड़क पर आ गईं।
कुलदीप बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक फिसल गई। हादसे में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। आशीषघायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुलदीप के भाई सतेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा था घर
कुलदीप के परिजनों ने बताया कि बुधवार को वह ताऊ बाबूराम की अस्थियां विसर्जित करने के लिए फर्रुखाबाद गया था। अस्थियां गंगाजी में विसर्जन करने के बाद वह आशीष के साथ घर वापस लौट रहा था। घर पहुंचने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया।