{"_id":"5f43c5d88ebc3e61e46e592c","slug":"accident-mainpuri-news-agr456128728","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर रफ्तार भर रही कार बनी आग का गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर रफ्तार भर रही कार बनी आग का गोला
विज्ञापन
करहल में कार में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भर रही एक कार रविवार की रात अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक कार से कूद गया। एक युवक निकलने के प्रयास में झुलस गया। फायर बिग्रेड ने कार में लगी आग को बुझाया। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल कालेज सैफई भेजा।
कन्नौज के थाना सौंरिख क्षेत्र के ईगलपुर निवासी छम्मी चौहान रविवार की देर शाम कार से चालक रिषभ राठौर के साथ आगरा जा रहा था। रात करीब आठ बजे कार जब थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन84 के पास पहुंची। तभी अचानक कार में आग लग गई। आग लगते ही चालक रिषभ व छम्मी गाड़ी से बाहर निकले।
इस दौरान छम्मी आग में झुलस गया। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर बिग्रेड कर्मियों ने कार में लगी आग को बुझाया। तब तक आग पूरी तरह से जल चुकी थी। पुलिस ने घायल छम्मी को मेडिकल कालेज सैफई भेजा।