{"_id":"5f20291b8ebc3e9faa1e8019","slug":"accident-mainpuri-news-agr452400839","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल सैनिक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल सैनिक की हुई मौत
विज्ञापन
भोगांव। भोगांव-मैनपुरी रोड पर सोमवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में घायल सैनिक की सैफई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में घायल मां का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव पीरपुर निवासी 26 वर्षीय सैनिक रूपेश कुमार की तैनाती वर्तमान में श्रीनगर में थी।
कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आए थे। सोमवार को वह मां के साथ भोगांव गए थे। शाम के समय जब वह बाइक से वापस गांव पीरपुर लौट रहे थे। तभी मैनपुरी भोगांव मार्ग पर सूजापुर भदौरा के पास मार्ग से गुजर रही एक बाइक से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में रूपेश उनकी मां गीता देवी व दूसरी बाइक सवार एक शिक्षक घायल हो गया था।
जिला अस्पताल से मां बेटा की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही रूपेश की मौत हो गई। घायल मां का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। सैनिक की मौत के बाद बटालियन के जवान भी गांव पहुंचे। शहीद को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।