फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

एक घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा घायल, नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस

Thu, 14 May 2020 10:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
accident
मैनपुरी। सड़क दुर्घटना में घायल साइकिल सवार एक घंटे तक सड़क किनारे तड़पता रहा। एक राहगीर ने 108 एंबुलेंस सेवा पर तीन बार फोन किया, लेकिन करीब एक घंटे एंबुलेंस नहीं पहुंची। हालत बिगड़ने पर प्राइवेट वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मामला शहर से मात्र डेढ़ किमी दूरी का है।
विज्ञापन

मैनपुरी-सिरसागंज रोड पर नवीन गल्ला मंडी से डेढ़ किमी आगे गांव लालपुर में मोटर साइकिल सवार ने साइकिल सवार के टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार सुरेश चंद्र (55) पुत्र अनवर सिंह निवासी रठेरा थाना दन्नाहार गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दुर्घटना बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 10:20 बजे हुई। वहां से गुजर रहे राहगीर शेखर ने मोबाइल संख्या 9315650702 से 10:30 बजे के लगभग कॉल किया।
विज्ञापन

शेखर को बताया गया कि 10 मिनट में एंबुलेंस सेवा प्राप्त होगी। जब पौने 11 बजे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तब तक पीड़ित के गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। इस बार 9639008006 से 10:59 पर 108 एंबुलेंस सेवा के लिए कॉल किया गया। नौ मिनट 40 सेकेंड बात हुई लेकिन इसके बाद भी कंट्रोल रूम ये तय नहीं कर सका कि कहां से एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाए। बिना किसी जवाब के फोन काट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा फिर इसी नंबर से 11:10 मिनट पर कॉल किया गया। इस बार फिर कंट्रोल रूम ने 7 मिनट 40 सेकेंड बात की लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया। इधर घायल की हालत बिगड़ रही थी। इसी बीच गांव से एक प्राइवेट वाहन मंगाया गया जिसमें रखकर घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया।
मामले का पता लगाया जा रहा
आखिर कहां दिक्कत हुई इसका पता लगाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी जा रही है। - सौरभ शर्मा, डीसी एंबुलेंस सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed