{"_id":"5e6a725f8ebc3ea4da348621","slug":"accident-mainpuri-news-agr4334029183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: सोनाई के पास बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: सोनाई के पास बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत
विज्ञापन
12एमएनपी-20-मृतक अवनीश का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)। घिरोर मार्ग पर सोनाई गांव स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय अवनीश कुमार पुत्र श्रीकृष्ण बृहस्पतिवार की सुबह साथी मिथुन उर्फ प्रवेश के साथ कुरावली दवा लेने के लिए गया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। बाइक जब कुरावली-घिरोर मार्ग पर सोनाई गांव के पास स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के पास पहुंची, तभी घिरोर की ओर से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से सभी घायलों को अस्पताल भेेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया। वहीं साथी मिथुन व दूसरी बाइक सवार औंछा के गांव पड़रिया निवासी राजेंद्र सिंह व उनकी पत्नी आरती को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने अवनीश का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।