फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

धान की रोपाई कर रहे किसान पर गिरी बिजली, गई जान

Tue, 23 Jul 2019 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
accident
3एमएनपी-12-मृतक राजकिशोर का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
कटरा समान। बम्हनीपुर में मंगलवार की सुबह खेत पर धान की रोपाई कर रहे किसान पर बिजली गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना किशनी क्षेत्र के गांव बम्हनीपुर निवासी किसान राजकिशोर (35) मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे खेत पर धान की रोपाई करने के लिए गए थे।
विज्ञापन

अचानक बादल घिर गए और पानी बरसने लगा। एक तेज धमाके के साथ कड़की बिजली किसान पर आ गिरी। बिजली की चपेट में आकर राजकिशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। किसान को खेत में अचेत पड़ा देख आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। जब तक किसान को उठाया मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मृतक राजकिशोर के पास महज दो बीघा जमीन थी, वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। भरण पोषण के लिए वह पड़ोस के गांव पहाड़पुर के लोगों की जमीन भी बटाई पर करता था। किसान की मौत के बाद परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है। एसडीएम प्रेम प्रकाश ने घटनास्थल पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed