{"_id":"5dcee2c98ebc3e548d6f1753","slug":"accident-kasganj-news-agr4154348167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में भांजे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में भांजे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा (कासगंज)। सुन्नगड़ी क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर के निकट बाइक ट्रैक्टर की भिड़ंत में भांजे की मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क हादसे में मौत का शिकार सतेंद्र (20) पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम छितेरा बहरोजपुर हुआ। वह शुक्रवार की सुबह अपने मामा कालीचरन के साथ गंजडुंडवारा से अपने गांव बाइक से जा रहा था। जब वह महमूदपुर के निकट नलकूप के पास पहुंचा तो उसे कादरगंज की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसे दोनों ही गंभीर घायल हो गए।
बड़ी संख्या में आस-पास के ग्रामीण एवं राहगीर हादसा होने पर एकत्रित हो गए। हादसे में सतेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल मामा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सतेंद्र का शव देखकर परिजन चीत्कार कर उठे। परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि सतेंद्र व कालीचरन चाउमीन की रेहड़ी लगाते थे। जिसके लिए सामान लेने गंजडुंडवारा गए हुए थे।