{"_id":"5e4ad3fd8ebc3ef25a203527","slug":"accident-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4299786177","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, किशोर की मौत
विज्ञापन
17एमएनपी-14-भोगांव क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद पलटा पड़ा टैक्टर व मौजूद पुलिस
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलीपुर खेड़ा (मैनपुरी)। छाछा-आलीपुर खेड़ा मार्ग पर भट्ठा से ईंट लादकर शहर जा रहे ट्रैक्टर को डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर और ट्राली पलट गई। हादसे में ट्राली के नीचे दबकर किशोर की मौत हो गई। वहीं तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना भोगांव में आलीपुर खेड़ा क्षेत्र स्थित मां वैष्णों ईंट भट्ठा से सोमवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लादकर मजदूर शहर ले जा रहे थे। ट्रैक्टर में 13 वर्षीय नितेश कुमार निवासी सादका जनपद गया, बिहार भी सवार था। ट्रैक्टर ट्राली करीब 11 बजे जब आलीपुर खेड़ा-छाछा मार्ग पर लाली शीतगृह के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ईंट से लदा ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर पलट गया।
हादसे में नितेश पुत्र भूटा मांझी, चरन सिंह, दिनेश कुमार, नन्हें दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद सीओ प्रयांक जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने नितेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल को सैफई रेफर कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोर भट्ठे पर काम करता था, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
किशोर भी करता था मजदूरी
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतक नितेश बाल मजदूरी करता था। नितेश परिवारीजनों के साथ भट्ठा पर आया था। वहीं पर मां बाप के साथ वह भी मजदूरी का काम करने लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक भट्ठा की बात नहीं है, कई भट्ठे ऐसे हैं जहां वयस्क से अधिक किशोर काम कर रहे हैं।