फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident in mainpuri

सांड के हमले से खौफजदा किसान की मौत

Mon, 07 Oct 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
accident in mainpuri
विलाप करते परिजन - फोटो : MAINPURI
किशनी। खेत में नुकसान कर रहे सांड़ को भगाने के दौरान वह हमलावर हो गया। सांड़ ने किसान को दौड़ा लिया। बचाव के लिए काफी दूर तक भागने के बाद किसान बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी 38 वर्षीय किसान राजवीर कठेरिया के खेत श्मशान घाट के पास हैं। सोमवार की अपराह्न करीब तीन बजे वह खेत पर गए थे। परिजनों के अनुसार तभी वहां एक सांड़ घूमता नजर आया। फसल को नुकसान पहुंचा रहे सांड़ को भगाने का प्रयास किया तो वह हमलावर हो गया।
विज्ञापन

राजवीर कठेरिया अचानक हुए हमले से भयभीत होकर भागने लगे, तो सांड़ ने भी पीछा करना शुरू कर दिया। भागते-भागते राजवीर की तबियत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में किसान की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के पहुंचने के बाद परिजन अब पुत्रों के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed