{"_id":"5d5842d68ebc3e89991f7481","slug":"accident-in-firoabad-injurd-child-tundla-news-agr401366148","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस ट्रोला से टकराकर पलटी, बारह बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बस ट्रोला से टकराकर पलटी, बारह बच्चे घायल
विज्ञापन
टूंडला के एटा रोड पर हादसे से क्षतिग्रस्त स्कूली बस।
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। एटा रोड पर बारिश के दौरान अनियंत्रित स्कूली बस ट्रोला से टकराकर खड्ड में गिरकर पलट गई। हादसे में चालक सहित करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं। सूचना पाते ही परिजन घायल बच्चों को ले गए।
घटना शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। टूंडला के भगवती नगर स्थित ब्लूवेल कॉन्वेंट स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद पचोखरा क्षेत्र में बच्चों को छोड़ने जा रही थी। बस को चालक बंटू निवासी गांव नगला दल थाना पचोखरा चला रहा था। बारिश के दौरान बस पचोखरा स्थित प्रकाश ढाबे के निकट पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रोला से टकरा गई।
इसके बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे खड्ड में जाकर पलट गई। इस पर बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। ढाबे पर बैठे लोगों की मदद से बच्चों को निकाला गया। हादसे में करीब एक दर्जन बच्चों के सिर, हाथ, पैर आदि में चोटें आईं हैं। सूचना पर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और अपने बच्चों को साथ ले गए। दो बच्चों के अधिक चोटें आने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रोला कब्जे में ले लिया। इधर स्कूल प्रबंधक अनीता सिंह का कहना है कि घटना में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। परिजन उन्हें अपने साथ ले गए हैं। घायल बच्चे कौन हैं इसकी जानकारी नहीं मिली है। चालक का फोन स्विच ऑफ है।
हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तब तक परिजन बच्चों को घर ले जा चुके थे। थाने तक कोई परिजन नहीं आया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सुनील कुमार, थाना प्रभारी, पचोखरा।