फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident in Fatehpur Sikri: Tourist fell while climbing the stairs of Maryam Palace broke hip bone

फतेहपुर सीकरी में हादसा: मरियम पैलेस की सीढ़ी चढ़ते पर्यटक गिरी, टूट गई कूल्हे की हड्डी

Sun, 24 Nov 2024 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Nov 2024 09:06 AM IST
सार

फतेहपुर सिकरी में फ्रांस के पर्यटकों का 35 सदस्य ग्रुप भ्रमण करने आया था। इस दौरान 88 वर्षीय क्लेरि सुजैन महिला पर्यटक मरियम पैलेस की सीढ़ी चढ़ते ही एकाएक गिर गईं। उनका पैर मुड़ गया था, जिससे वे गिर गईं।
 

विज्ञापन
Accident in Fatehpur Sikri: Tourist fell while climbing the stairs of Maryam Palace broke hip bone
फतेहपुर सीकरी मरियम पैलेस - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक में मरियम पैलेस की सीढ़ी चढ़ते हुए 88 वर्ष की फ्रांसीसी महिला पर्यटक गिर गईं। उनके कूल्हे में चोट आई, जिससे हड्डी टूट गई है। इनको सर्जरी की जरूरत है।
विज्ञापन


फ्रांस के पर्यटकों का 35 सदस्यीय दल दोपहर करीब 2 बजे सीकरी का भ्रमण कर रहा था। दल में शामिल क्लैरी सुजैन मरियम पैलेस का सीढ़ी चढ़ने के दाैरान पैर मुड़ने से संतुलन गड़बड़ा गया और वह गिर पड़ीं। सुरक्षा गार्ड्स ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सिकंदरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हुईं।
विज्ञापन




घटना के बाद वरिष्ठ संरक्षण सहायक दिलीप सिंह एवं सुरक्षा कमांडर नागेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण भी किया। इलाज करने वाले हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवांक प्रकाश ने बताया कि चोट से कूल्हे के सीधे हाथ की ओर की हड्डी टूट गई है। इनको सर्जरी की जरूरत है। रविवार को फ्रांस के दूतावास के अधिकारी आएंगे, यही तय करेंगे कि मरीज को फ्रांस लेकर जाएंगे या फिर यहीं सर्जरी कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed