फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident in Etah mother-daughter killed father injured due to canter collision

एटा में दर्दनाक हादसा: कैंटर की टक्कर से मां-बेटी की मौत, पिता घायल

Mon, 07 Nov 2022 11:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 11:50 PM IST
सार

थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नगरिया मोड़ के पास हुआ हादसा। निधौली कलां में मंदिर से दर्शन कर बाइक से तीनों घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
 

विज्ञापन
accident in Etah mother-daughter killed father injured due to canter collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित गांव नगरिया मोड़ के पास सोमवार की शाम करीब छह बजे कैंटर ने बाइक सवार दंपती और पुत्री को रौंद दिया। मेडिकल कॉलेज में मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल पिता को भर्ती किया गया है। तीनों एक मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे।
विज्ञापन


थाना मारहरा क्षेत्र के गांव नगला गोकनी निवासी कमलेश देवी (38) और इनकी बेटी मोनिका (17) की मौत हुई है। जबकि मोनिका के पिता गंगा प्रसाद (40) घायल हुए हैं। घायल ने बताया कि सोमवार को पत्नी और बेटी के साथ कस्बा निधौली कलां स्थित एक मंदिर गए थे। पूजा-अर्चना करने के बाद वहां से बाइक पर वापस घर के लिए लौट रहे थे। लौटते समय नगरिया मोड़ के पास एक कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को मेडिकल कॉलेज लेकर आई। हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि गांव नगरिया मोड़ के पास कैंटर से टक्कर होने की जानकारी मिली थी। इस पर घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन मां-बेटी नहीं बच सके। घायल गंगा प्रसाद का इलाज चल रहा है। सही जानकारी परिजनों के आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। दोनों शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed