{"_id":"623196e4f9643f7a0928ae80","slug":"accident-happened-while-selling-ice-cream-over-speeding-truck-trampled-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सड़क किनारे बेच रहा था आइसक्रीम, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सड़क किनारे बेच रहा था आइसक्रीम, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौत
Wed, 16 Mar 2022 01:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Mar 2022 01:21 PM IST
सार
दर्दनाक हादसे में आइसक्रीम बेच रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रक के कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मौके पर जानकारी जुटाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना बसई अरेला क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। आगरा-बाह मार्ग पर गांव गजोरा के पास आइसक्रीम बेच रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव पूरा जवाहर का रहने वाला 24 वर्षीय छोटू पुत्र अनार सिंह आइसक्रीम बेचने का काम करता था। बताया गया है कि रोज की तरह आज भी छोटू आइसक्रीम की ठेल लेकर घर से निकला था। वह आगरा-बाह मार्ग पर गांव गजोरा के पास आइसक्रीम बेच रहा था, तभी अरनोटा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छोटू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जब तक घायल युवक को उपचार के लिए कहीं ले जाया जाता, तब तक उसकी सांसें थम गईं। घटना की जानकारी मिलते ही थाना बसई अरेला पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन