{"_id":"6291140afad57d214161c554","slug":"accident-death-tundla-news-agr534962117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत
आगरा हाईवे पर क्राइस्ट द किंग स्कूल के सामने हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। शुक्रवार सुबह टूंडला ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार में जा रही बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे करीब की है। फिरोजाबाद के रसूलपुर निवासी दीपक, एटा निवासी अपने दोस्त अकरम के साथ बाइक से आगरा जा रहा था। तेज रफ्तार बाइक टूंडला आगरा हाईवे स्थित क्राइस्ट द किंग इंटर कालेज के सामने ओवरब्रिज पर पहुंची तभी अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे अकरम की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं बाइक पर पीछे बैठा दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही राहगीर और आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवा दिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। दूसरे घायल को उपचार के लिए भेजा है।