{"_id":"5ddc0fa88ebc3e54ff6bb3be","slug":"accident-death-kasganj-kasganj-news-agr4170174190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में राजकीय ठेकेदार की मौत के बाद भड़का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में राजकीय ठेकेदार की मौत के बाद भड़का आक्रोश
विज्ञापन
कासगंज के सर्कुलर रोड पर सड़क हादसे में ठेकेदार की मौत के बाद मौके पर पड़ी बाइक
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नगर के सर्कुलर रोड पर रविवार देर रात ट्रॉला की चपेट में आने से राजकीय ठेकेदार की मौत हो गई। हादसे में राजकीय ठेकेदार का शव क्षत विक्षत हो गया। सूचना पर परिजन और मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ठेेकेदार का क्षत विक्षत शव देखकर लोगों में आक्रोश भड़क गया। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त करने लगे और नारेबाजी करते हुए सर्कुलर रोड पर जाम लगा दिया।
सूचनापर प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। पुलिस ने ठेकेदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। कासगंज-बरेली मार्ग पर तकरीबन दो घंटे तक जाम रहा। दुर्गा कॉलोनी निवासी पप्पू (40) पुत्र चंद्रपाल राजकीय ठेकेदार था। रविवार देर रात करीब 9:30 बजे पप्पू अपनी बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी सर्कुलर रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के सामने से ट्रॉला ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद चालक ट्रॉला छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना पर ठेकेदार के परिजन भी एवं दुर्गा कॉलोनी के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ठेकेदार का शव क्षत-विक्षत हालत देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए राजकीय ठेकेदार की हत्या की आशंका व्यक्त की और नारेबाजी करते हुए कासगंज-बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम ललित कुमार, सीओ आईपी सिंह मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझा-बुझाकर शांति किया। तकरीबन दो घंटे बाद लोग माने और जाम खोला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रॉला अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
बाईपास के विलंब से सर्कुलर रोड से गुजर रहा हैवी ट्रैफिक
कासगंज। शहर की बाईपास योजना के निर्माण में लगातार विलंब हो रहा है। ऐसी स्थिति में बरेली उत्तरांचल की ओर जाने वाला हैवी ट्रैफिक शहर के सर्कुलर रोड से गुजरता है। ऐसे में आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। शासन प्रशासन का ध्यान भी बाईपास सड़क के निर्माण के विलंब पर नहीं है।