यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा,18 लोग घायल, सड़क पर मची चीख पुकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से डीएन ट्रैवल्स की टेंपो ट्रैवलर आगरा होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा जा रहा था। इसमें 19 सवारियां थीं। जब वह थाना नौहझील के बाजना कट (माइल स्टोन-67) के पास पहुंचा तभी चालक को झपकी आई गई। इससे ट्रैवलर बेकाबू होकर डिवाइडर टकरा गया।
इसमें 18 यात्री घायल हो गए। हादसे के दौरान मौके पर पहुंची नौहझील पुलिस ने किसानों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से हास्पिटल भिजवाया।
दिलीप सिंह के बड़े बेटे दीपक सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम लखनऊ से आगरा होते हुए नोएडा जा रहे थे। गाड़ी में चालक लाखन और उसके सहयोगी लल्लन समेत 19 सवारियां थीं। एक्सप्रेसवे पर रात में चालक ने एक घंटे आराम भी किया। हादसे से लगभग आधा घंटा पहले गाड़ी में तेल भी डलवाया था। फिर भी चालक को झपकी आ गई। हादसे के बाद चालक लाखन मौके से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि घायलों को भर्ती कराया गया है।
हादसे में ये हुए घायल
दिलीप सिंह, एमएन सिंह (एयरफोर्स के रिटायर्ड जवान) निवासीगण जानकीपुरम लखनऊ, दीपक सिंह, लालता सिंह, राजकुमार सिंह, लल्लन सिंह, आकाश मिश्रा, अजीत सिंह, महेंद्र प्रताप, ओमप्रकाश सिंह, नरेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, विजय सोनी, मिथलेश सिंह, अखिल, राजेंद्र दीक्षित निवासी सीतापुर, शकील मोहम्मद, भीमसेन।
सुरीर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से एक कार पलट गई। इस दौरान चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चालक अबरार अहमद पुत्र अनवर अहमद निवासी अजीत डेरी जामिद नगर (दिल्ली), डॉ. दुर्दाना सहूद और मोहम्मद सहूद निवासी अमल फजल(दिल्ली) दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए आगरा जा रहे थे।
जब वे सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन 87 पर गांव बैकुंठपुर के निकट पहुंचे तभी कार का पिछला टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर पलट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।