{"_id":"5d0b2ee58ebc3e56d27e9d91","slug":"accident-at-gt-road-one-women-died-near-kuraoli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत दो घायल
Thu, 20 Jun 2019 12:30 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जीटी रोड पर बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो लोग घायल है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया गया है कि जनपद एटा के मलावन क्षेत्र के गांव नगला भूड़ निवासी दिनेश चंद्र पुत्र दाताराम अपनी पत्नी ओमवती व भाभी श्यामा देवी पत्नी बदन सिंह के साथ बाइक से कुरावली क्षेत्र के ग्राम नगला गढू गए थे।
गुरुवार सुबह दिनेश पत्नी व भाभी के साथ बाइक से गांव लौट रहे था। जैसे ही वह कुरावली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित ग्राम लखौरा के सामने पहुंचे तभी कानपुर की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में ओमवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिनेश व श्यामा देवी घायल हो गए। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी है।