{"_id":"5d2de40f8ebc3e6cf805e863","slug":"accident-at-chhatikara-and-radha-kund-two-people-died-mathura-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः टेंपो-मैजिक भिड़ंत में दो परिक्रमार्थियों की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः टेंपो-मैजिक भिड़ंत में दो परिक्रमार्थियों की मौत, छह घायल
Wed, 17 Jul 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छटीकरा-राधाकुंड मार्ग पर आदि गौड़ शिक्षा निकेतन स्कूल के पास टेंपो और मैजिक में हुई भिड़ंत में दो परिक्रमार्थियों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।
टेंपो में सवार होकर यह सभी परिक्रमा देकर वृंदावन जा रहे थे। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने शव कब्जे में लिए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना गोवर्धन के छटीकरा-राधाकुंड मार्ग पर हुए मैजिक और टेंपो की भिड़ंत से छटीकरा-राधाकुंड मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों की मदद से राधाकुंड पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, वहीं मृतकों के शव कब्जे में लिए।

प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि मृतकों में चुन्नू (28) पुत्र जीतमल (औरैया) और भरत ठाकुर (52) पुत्र शेर सिंह निवासी सागर मध्य-प्रदेश थे। अमित कुमार निवासी बाबरपुर औरैया, दीप कुमार गुप्ता और महेश कुमार निवासी औरंगाबाद, अर्जुन सिंह मैसपुरा, गुना (मध्य-प्रदेश), महावीर व दीपक उर्फ पिंकू निवासी नौहझील घायल हो गए।
हादसे में घायल अमित कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे मथुरा रेफर किया गया है। पुलिस ने टेंपो और मैजिक को क्रेन से हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया।
हादसे में घायल अमित कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे मथुरा रेफर किया गया है। पुलिस ने टेंपो और मैजिक को क्रेन से हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया।