{"_id":"5d31f7ec8ebc3e6c990bc1f0","slug":"accident-agra-news-agr396796070","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर और बस में हुई भिड़ंत, 15 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर और बस में हुई भिड़ंत, 15 यात्री घायल
विज्ञापन
किशनी में भिड़े बस और डंफर
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी- किशनी। बरेली-ग्वालियर हाईवे पर प्राइवेट बस स्टैंड के पास शुक्रवार की सुबह रोडवेज की अनुबंधित बस और डंपर में भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में सभी यात्री की स्थिति सामान्य थी, सिर्फ एक यात्री को सैफई रेफर किया गया था।
शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे इटावा डिपो की अनुबंधित बस को चालक शिवकुमार इटावा से फर्रुखाबाद लेकर जा रहा था। बस जब प्राइवेट बस स्टैंड तिराहा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे डंपर से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिए जाने के साथ ही घायलों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।
हादसे में करीब 15 सवारियां घायल हुईं। सभी को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे में राहुल गौतम निवासी औरैया, सुमन निवासी फर्रुखाबाद, साधना मिश्रा इटावा, अरविंद निवासी लखना, योगेंद्र, मुन्नी देवी निवासी गांव बढ़पुरा, अनूप अवस्थी केडी कॉलोनी कानपुर, सियाराम निवासी गांव बाबरपुर औरैया, रुकसाना बेगम निवासी इटावा, उर्मिला निवासी फर्रुखाबाद, रोशन इटावा, मुकेश इटावा, सपना निवासी औरैया घायल हुए।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद एसडीएम प्रेम प्रकाश, पीटीओ कौशलेंद्र सिंह यादव, इंस्पेक्टर रमाकर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। एसडीएम ने घायलों का हाल लेने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। एक घायल का गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया। वहीं अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। डंपर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
हाईवे पर लगा जाम
राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाया गया। हादसे के बाद वाहनों के सड़क पर खड़े होने के चलते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई थीं। जेसीबी से वाहनों को हटवाने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारू कराया गया।