{"_id":"5d0cd2b98ebc3e78d3487c39","slug":"accident-agra-news-agr392404392","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ की कार की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ की कार की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
मृतक किसान डिप्टी वर्मा का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी(मैनपुरी)। बीज लेकर लौट रहे किसानों को शुक्रवार की दोपहर कार ने पीछे से टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनियंत्रित कार हाईवे किनारे गड्ढे में जा गिरी। इससे कार चला रहे एडीओ और उनके साथी भी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर ले जाया गया, जहां से एडीओ को गंभीर हालत में फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार की दोपहर अरसारा निवासी किसान डिप्टी वर्मा (71) धान का बीज लेने के लिए डांडी भट्ठा गए थे। दोपहर 12 बजे के आसपास वह पैदल अपने गांव लौट रहे थे। तभी अरसारा गांव के सामने ग्वालियर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतीक्षालय के पास पीछे से आ रही वेगन-आर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से किसान डिप्टी वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कार बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
इससे कार चला रहे एडीओ आईएसबी ओमप्रकाश सिंह, बोरिंग टेक्निशियन रविंद्र कुमार और टीएम मनोज कुमार घायल हो गए। वे किशनी में सहकारी संघ पर आयोजित योग शिविर में भाग लेने के बाद फर्रुखाबाद लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी भिजवाया। जहां से एडीओ को गंभीर हालत में फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। वहीं किसान की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घटना के गांव के पास की ही होने के चलते ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक के दोनों पुत्र बाहर रहते हैं, जिन्हें सूचना दी गई है।