{"_id":"5d62ccc48ebc3e013d65031e","slug":"acccident-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4025541116","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन की चपेट में आए बाइक सवार, जीजा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन की चपेट में आए बाइक सवार, जीजा की मौत
विज्ञापन
गुरप्रीत का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। बरेली-ग्वालियर हाईवे पर रविवार को अरसारा मोड़ के पास बाइक सवार जीजा और साला एक वैन की चपेट में आ गए। हादसे में जीजा की मौत हो गई, वहीं साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सैफई रेफर किया गया है। थाना बेवर क्षेत्र के गांव परौंखा निवासी गुरप्रीत सिंह जाटव (24) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व सौरिख के गांव हसेरन निवासी कल्पना के साथ हुई थी।
19 अगस्त को पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। दो दिन पहले बच्चे की छठी पर साला हरनाथ आया हुआ था। रविवार की शाम करीब तीन बजे गुरप्रीत बाइक पर साले को साथ लेकर सौरिख जा रहा था। बाइक जब बरेली-ग्वालियर हाईवे पर गांव अरसारा मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही वैन ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया।
इससे गुरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साला हरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। गुरप्रीत के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। अगर गुरप्रीत हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान नहीं जाती।