फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AC Chamber not working, how to save dead body

एसी चेंबर खराब, कैसे सुरक्षित रहेंगे शव

Thu, 25 Jun 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 25 Jun 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
 AC Chamber not working, how to save dead body
-फोटो ट्रैक, सीपी
विज्ञापन

एसी चेंबर खराब, कैसे सुरक्षित रहेंगे शव
पोस्टमार्टम हाउस में व्यवस्थाएं चौपट, चार में से एक ही है चालू
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। एसएन मेडिकल कालेज के पोस्टमार्टम हाउस में व्यवस्थाएं चौपट हैं। यहां चार एसी चेंबर में से तीन खराब पड़े हैं। लावारिस मिलने वाले शवाें को इनमें रखा जाता है। ऐसे में शवों की बेकदरी हो रही है। महीनों से खराब इन चेंबराें को कालेज प्रशासन ठीक नहीं करा सका है।
पोस्टमार्टम हाउस को क्षेत्र बजाजा कमेटी संचालित कर रही है। 2008 में कमेटी ने समाजसेवियाें की मदद से इसका जीर्णोद्घार कराया था। कमेटी ने ही करीब साढ़े चार लाख में चार एसी चेंबर लगवाए थे। एक चेंबर में दो ही शव रखे जा सकते हैं। उचित रखरखाव न होने से चेंबर खराब पड़े हैं। इसको लेकर कई बार समाजसेवियों ने शासन-प्रशासन तक से शिकायत की।
विज्ञापन

कहां रखा जाएगा विदेशी का शव
आगरा में हर रोज हजाराें पर्यटक आते हैं। किसी विदेशी की मौत होने पर उसका शव सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती होगी। क्याेंकि कागजी कार्रवाई में विलंब होता है। ऐसे में शव सुरक्षित रखना अनिवार्य है। बीते दिनाें जापान के पर्यटक की मौत हुई थी, तब उसके शव को 22 दिन तक क्षेत्रीय बजाजा कमेटी के एसी ताबूत में रखना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक एसी चेंबर खराब है, इसे ठीक करने के लिए कंपनी से कह दिया है। कंपनी को दोबारा रिमांड कराऊंगा।
- डा. अजय अग्रवाल प्राचार्य, एसएन मेडिकल कालेज

एक्सरे मशीन भी धूल फांक रही
गनशॉट मामले की पड़ताल के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखी अत्याधुनिक एक्सरे मशीन धूल फांक रही है। इसे चालू ही नहीं किया गया है। यही वजह है कि गनशॉट की जांच के लिए शव को जिला अस्पताल ले जाया जाता है। सीएमओ डा. बीएस यादव ने बताया कि एक्सरे मशीन शुरू करने को कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed