{"_id":"5ddbe60d8ebc3e548c3d0294","slug":"abvp-will-agitation-for-improvement-in-state-universities","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राज्य विश्वविद्यालयों में सुधार के लिए एबीवीपी करेगी आंदोलन, राष्ट्रीय अधिवेशन में हुआ एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विश्वविद्यालयों में सुधार के लिए एबीवीपी करेगी आंदोलन, राष्ट्रीय अधिवेशन में हुआ एलान
Mon, 25 Nov 2019 08:10 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Nov 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन के आखिरी दिन आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की। संगठन की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने कहा कि आगामी वर्ष में राज्य विश्वविद्यालयों की स्थिति सुधारने के लिए आंदोलन किए जाएंगे।
समस्याओं के समाधान के लिए राज्यपाल और उच्च शिक्षामंत्री को ज्ञापन देंगे। आगरा कॉलेज में आयोजित अधिवेशन में सोमवार को राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद में 'राज्य विश्वविद्यालयों के संवर्धन की आवश्यकता' पर प्रस्ताव भी पारित किया गया है।
संगठन 'स्कूल बेल' प्रकल्प को देश के सभी प्रांतों में चलाएगा। बताया गया कि कर्नाटक में इस कार्यक्रम से सैकड़ों सरकारी स्कूलों की दशा सुधरी है। साथ ही विशेष संपर्क अभियान भी चलाया जाना है।

प्रांतों में प्रांत अधिवेशन होंगे
विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को एबीवीपी के बारे में जानकारी दी जाएगी। विश्वविद्यालयों और उससे संबद्ध कॉलेजों में ‘मीनिंगफुल कैंपस यूनिट’ का गठन किया जाएगा। हर यूनिट के गठन का उद्देश्य तय होगा।
राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद प्रांतों में प्रांत अधिवेशन होने हैं। इसमें आरएसएस के विचारक रहे दत्तोपंत ठेंगड़ी के विचारों पर चर्चा की जाएगी। कैंपसों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 वर्ष पूरे हुए हैं। एबीवीपी के अधिवेशन में इसकी प्रदर्शनी भी लगाई गई। बाग की मिट्टी लाकर कलशों में रखी गई थी। सभी प्रांतों को एक-एक कलश दिया गया। प्रांतों में संगोष्ठी का आयोजन किया जाना है।