फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ABVP took out 300 feet long tricolor yatra in Kheragarh Agra

आजादी का अमृत महोत्सव : आगरा के खेरागढ़ में एबीवीपी ने निकाली 300 फीट लंबी तिरंगा यात्रा

Sat, 13 Aug 2022 07:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Aug 2022 07:32 PM IST
सार

तिरंगा यात्रा में कई स्कूलों के सैकड़ों बच्चे शामिल हुए, जिन्होंने अपने हाथों से 300 फीट लंबा तिरंगा संभाल रखा था। इसके अलावा सैंया और फतेहपुर सीकरी में भी तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। 

विज्ञापन
ABVP took out 300 feet long tricolor yatra in Kheragarh Agra
300 फीट लंबा तिरंगा हाथों से उठाए छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कस्बा खेरागढ़ में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) खेरागढ़ इकाई ने आजादी के अमृत महोत्सव में 300 फीट लंबी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें कई स्कूलों के सैकड़ों बच्चे शामिल हुए, जिन्होंने अपने हाथों से 300 फीट लंबा तिरंगा संभाल रखा था। तिरंगा यात्रा उंटगिर तिराहे से शुरू होकर पूरे नगर में भ्रमण करते हुए राघव मैरिज होम में समाप्त हुई। इस दौरान तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा रहे। 

विज्ञापन

खेरागढ़ से जगनेर तक निकाली गई तिरंगा रैली 

सैंया में विधायक भगवान सिंह कुशवाहा और भाजपा के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा ने इरादतनगर से तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली में हजारों दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी कतार चल रही थी। सैयां में तिरंगा रैली का कैलाश चन्द, प्रमोद कुशवाह ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यह रैली खेरागढ़ होती हुई जगनेर पहुंची। यात्रा का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया। 

विज्ञापन

गांवों में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा 

फतेहपुर सीकरी विकास खण्ड के कई गांवों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। ग्रामीणों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए जागरूक किया गया। गांव तेहरा रावत में मनोज सिंघल, योगेन्द्र लोधी, गजेन्द्र प्रधान, नरेन्द्र राजपूत, धर्मवीर राणा, पंकज शर्मा, गिरीश कुमार, योगेन्द्र दुल्हारा आदि ने तिरंगा यात्रा निकाली। ग्राम गांव के एमबीडी डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। गांव डाबर में समाजसेवी राजेन्द्र शर्मा के निर्देशन में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed