फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ABVP NSUI and Samajwadi chhatrasabha Protest in DBRA university Agra

आगरा: विश्वविद्यालय में दूसरे दिन भी जारी रहा छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन, ये हैं मांगें

Fri, 08 Oct 2021 04:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Oct 2021 04:57 PM IST
सार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एबीवीपी, एनएसयूआई और समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता एक साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
ABVP NSUI and Samajwadi chhatrasabha Protest in DBRA university Agra
विश्वविद्यालय में धरने पर बैठे छात्र संगठन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और समाजवादी छात्रसभा का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। तीनों छात्र संगठन परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों, परीक्षाओं के परिणाम न आने और प्रायोगिक परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने का विरोध कर रहे हैं। छात्र संगठनों के विरोध को देखते हुए कुलपति ने समस्या समाधान के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


एबीवीपी की तरफ से विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। समस्याएं दूर न होने पर गुरुवार दोपहर 12 बजे से विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद एनएसयूआई और समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने भी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। तीन छात्र संगठन दूसरे दिन भी धरने पर बैठे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed