{"_id":"61602b148ebc3e7fd545f1f6","slug":"abvp-nsui-and-samajwadi-chhatrasabha-protest-in-dbra-university-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: विश्वविद्यालय में दूसरे दिन भी जारी रहा छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन, ये हैं मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: विश्वविद्यालय में दूसरे दिन भी जारी रहा छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन, ये हैं मांगें
Fri, 08 Oct 2021 04:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Oct 2021 04:57 PM IST
सार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एबीवीपी, एनएसयूआई और समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता एक साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में धरने पर बैठे छात्र संगठन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और समाजवादी छात्रसभा का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। तीनों छात्र संगठन परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों, परीक्षाओं के परिणाम न आने और प्रायोगिक परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने का विरोध कर रहे हैं। छात्र संगठनों के विरोध को देखते हुए कुलपति ने समस्या समाधान के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
एबीवीपी की तरफ से विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। समस्याएं दूर न होने पर गुरुवार दोपहर 12 बजे से विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद एनएसयूआई और समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने भी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। तीन छात्र संगठन दूसरे दिन भी धरने पर बैठे हैं।