फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   abvp,abvp kasganj

एबीवीपी की नगर कार्यकारिणी का किया गया गठन

Sat, 30 Oct 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
abvp,abvp kasganj
कासगंज के पटियाली के दरियावगंज में आयोजित अभ्यास वर्ग में नव नियुक्त कार्यकारिणी का किया स्वागत - फोटो : KASGANJ
पटियाली। लालता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर दरियागंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने संगठन की कार्य पद्धति और रूपरेखा को जाना। इसके साथ ही दरियावगंज की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। वहीं संगठन के कार्यों को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन

जिला संयोजक तेजेंद्र लोधी ने कहा कि एबीवीपी छात्रों का सबसे बड़ा संगठन है। संगठन विद्यार्थियों की समस्याओं के निस्तारण के साथ साथ समाज सेवा के कार्यों में भी आगे बढ़कर कार्य करता हैं। जिला संगठन मंत्री हर्षित पराशरी ने संगठन कार्य पद्धति सैद्धांतिक भूमिका कार्यकारिणी जैसे मुख्य कार्यों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एबीवीपी के कार्यकर्ता अनुशासित होकर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह से समन्वय बनाकर कार्य करना है। कुश गुप्ता को पटियाली का तहसील संयोजक बनाया गया। इसी के साथ ही नगर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें नगर अध्यक्ष मनोज सिंह, नगर मंत्री प्रखर वर्मा, नगर उपाध्यक्ष अनमोल गुप्ता, नगर सहमंत्री आर्यन गुप्ता, नगर मीडिया संयोजक अभय, नगर से आंदोलन प्रमुख मोहित ठाकुर को बनाया गया। प्रधानाचार्य रमाकांत मिश्रा ने भी मार्ग दर्शन दिया। इस दौरान अन्य एबीवीपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed