फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   abulane driver beaten by car driver

कार सवारों ने एंबुलेंस चालक को क्यों पीटा

Mon, 24 Feb 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
abulane driver beaten by car driver
24एमएनपी-38-एंबुलेंस चालक से मारपीट के विरोध में प्रदर्शन करते एंबुलेंस चालक - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सोमवार की शाम एक मरीज को लेकर जिला अस्पताल आ रहे एंबुलेंस चालक द्वारा रास्ता न देने पर कार सवार लोगों ने मारपीट कर दी। घटना के बाद चालकों ने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जनपद एटा के गांव मेहरार निवासी रविंद्र सिंह जिला अस्पताल में एंबुलेंस चालक है। सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह आश्रम रोड से एक मरीज को लेकर जिला अस्पताल आ रहा था। पीड़ित के अनुसार कचहरी रोड पर अस्पताल आते समय पीछे से आ रही एक कार ने आगे निकलने के लिए साइड मांगी। इस बीच आगे निकलने की होड़ में कार एंबुलेंस से टच हो गई। एंबुलेंस चालक जैसे ही जिला अस्पताल की ओर मुड़ा, कार सवारों ने गाड़ी आगे लगाकर एंबुलेंस को रोक लिया।
विज्ञापन

चालक को नीचे उतारकर उसके साथ मारपीट करने लगे। किसी तरह उन लोगों के चंगुल से छूट कर चालक अस्पताल पहुंच। वहां भी लोग उसे मारने पीटने के लिए पहुंच गए। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उधर घटना से गुस्साए एंबुलेंस चालकों ने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed