फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abortion Of A Woman For Dowry In Etah

Etah: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला का कराया गर्भपात, फिर भी जब न भरा जी तो जला दिया सामान

Sun, 18 Dec 2022 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 02:00 PM IST
सार

थाना प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि विवाहिता को ससुरालीजनों की ओर से काफी प्रताड़ित किया गया है। दोनों पक्षों को बुलाया भी गया था लेकिन लड़का पक्ष मानने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
Abortion Of A Woman For Dowry In Etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

एटा के थाना जैथरा में विवाहिता की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप है। विवाहिता ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

यहां का है मामला 

विवाहिता माधुरी पुत्री सुरेशचंद्र निवासी गांव पिपहरा थाना जैथरा ने पति वीरपाल सिंह निवासी गांव अर्जुनपुर कदीम थाना अमांपुर जिला कासगंज सहित चार के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। इसमें कहा है कि शादी के बाद से ही पति व अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे थे। इस बात को मायके वालों को बताया कि पंचायत भी की गई। लेकिन पति व अन्य ससुरालीजन कुछ समय बाद फिर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि गर्भवती होने पर पति ने जबरन गर्भपात करा दिया और कहा कि बच्चा तभी पैदा कर पाएगी जब मांग पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन

जला दिया सामान 

 इसके बाद जिस कमरे में रहती थी उसमें आग लगा कर सारा सामान जला दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि विवाहिता को ससुरालीजनों की ओर से काफी प्रताड़ित किया गया है। दोनों पक्षों को बुलाया भी गया था लेकिन लड़का पक्ष मानने को तैयार नहीं है। इसके बाद विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed