{"_id":"5eaaf5638ebc3e908e0265a4","slug":"aarogya-setu-app-kasganj-news-agr439946074","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.51 लाख लोगों को जोड़ा जाएगा आरोग्य सेतु एप से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.51 लाख लोगों को जोड़ा जाएगा आरोग्य सेतु एप से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से तैयार की गई आरोग्य सेतु एप को ज्यादा से ज्यादा लोगों के मोबाइल में डाउनलोड करने की तैयारी की गई है। जिले के 4.51 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित कर ग्राम स्तरीय कर्मचारियों एवं प्रधानों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आरोग्य सेतु एप को आमजन तक पहुंचाने के लिए शासन लगातार प्रयासरत है। सरकारी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए तो इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड करना पहले ही अनिवार्य कर दिया गया। शहरी क्षेत्र में भी काफी लोग इसे अपना चुके हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र की प्रमुख कड़ी ग्राम पंचायतों के 4517 प्रधान एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुडे़ विभिन्न स्तर के कर्मचारियों को 4 लाथ 51 हजार 700 लोगों को एप से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक व्यक्ति को 100 लोगों को यह एप डाउनलोड कराना होगा।
विज्ञापन
इनको सौंपी गई जिम्मेदारी
आंगनबाड़ी 2230
शिक्षामित्र 798
प्राविधिक सहायक 64
ग्राम पंचायत सचिव 90
रोजगार सेवक 360
सफाई कर्मी 552
प्रधान 423
आरोग्य सेतु एप को ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के मोबाइल में डाउन लोड कराने के लिए ग्राम स्तरीय कर्मचारियों एवं प्रधानों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक कर्मचारी व प्रधानों को 100 लोगों को इस एप से जोड़ना है। इसके साथ ही प्रत्येक घंटे की रिपोर्ट भी देनी होगी- तेज प्रताप मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी