फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AAP leader Sanjay Singh targeted the central government In Mathura

UP: मथुरा में आप नेता संजय सिंह का केन्द्र सरकार पर निशाना, बोले- कपूत बेच रहे देश की धरोहर

Thu, 13 Jul 2023 09:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 09:24 PM IST
सार

राज्यसभा सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार मुद्दों से भटकाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता आगामी लोकसभा चुनाव में केन्द्र की मोदी सरकार को जवाब देगी।
 

विज्ञापन
AAP leader Sanjay Singh targeted the central government In Mathura
संजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र की मोदी  सरकार पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि सपूत पहले से मिली किसी धरोहर को बनाने का कार्य करते हैं, जबकि कपूत अपने पूर्वजों और पहले से तैयार कर दी गईं,चीजों को बेचने का कार्य करतें हैं। देश की रेल, जहाज, बंदरगाह को मोदी सरकार ने बेचने का कार्य किया है। इसलिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कपूत हैं, जो देश की धरोहरों को बेचने में लगे हैं। यह बातें उन्होंने मसानी चैराहा के समीप ब्रज कला केंद्र में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। 

विज्ञापन

संजय सिंह यहां पार्टी के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोंधित करने आए थे। उन्होंने कहा कि टमाटर से लेकर सभी खाने-पीने के वस्तुएं और पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे आमजन त्रस्त है। केन्द्र सरकार जनमानस की अनदेखी कर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है, जबकि जनता की अनदेखी कर रही है। यह जनता आगामी लोकसभा चुनाव में इसका जवाब केन्द्र की मोदी सरकार को देगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद संजय सिंह ने कहा कि केन्द्र में दो लोगों की सरकार चल रही है, जिसमें एक नरेंद्र मोदी और दूसरा मुकेश अंबानी हैं। जमीन से लेकर आसमान तक सबकुछ इनका है। चाहे उनके तेजी से बढ़ते उद्योग हों या फिर आसमान में उड़ते जहाज। इस सच्चाई को पूरा देश देख रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार के सारे दावे झूठे साबित हो रहे हैं। झूठे मुद्दों में देश की जनता को उलझाकर वह देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी जैसी जनता से जुड़ी बड़ी समस्या से भटकाने का कार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिल्ली में यमुना के बढ़ते जल स्तर पर दिल्ली सरकार नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जनता के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों से उनको होने वाली परेशानी जान रहे हैं और उसका निदान करने का हर संभव प्रयास भी किया जा रहा है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि आप पार्टी चेहरे पर नहीं मुद्दे को लेकर अन्य राजनीतिक दलों से गठबंधन करेगी। जिस प्रकार दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और ट्रांसपोर्टेशन जैसी सुविधा दिल्ली सरकार द्वारा की गई है। वह अन्य राज्यो में भी की जाएगी। आने वाले चुनाव को देखते हुए आप पार्टी मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है। जिससे बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed