{"_id":"61e4289d88dea15db715e5fa","slug":"aam-adami-party-declared-candidates-from-seven-vidhansabha-seats-of-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने आगरा जिले की छह और मथुरा की दो सीटों पर उतारे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने आगरा जिले की छह और मथुरा की दो सीटों पर उतारे प्रत्याशी
Sun, 16 Jan 2022 07:45 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Jan 2022 07:45 PM IST
सार
सपा-रालोद गठबंधन, बसपा, कांग्रेस और भाजपा के बाद आम आदमी पार्टी ने भी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। आगरा जिले की छह विधानसभा सीटों पर आप ने प्रत्याशी उतारे हैं।
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह।
- फोटो : आम आदमी पार्टी ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। आप ने आगरा जिले की नौ में से छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं मथुरा जिले की दो सीटों से आप के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। फिरोजाबाद, मैनपुरी और कासगंज जिले की एक-एक सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
आगरा जिले में 'आप' के प्रत्याशी
- आगरा कैंट से प्रेम सिंह जाटव
- आगरा उत्तर से कपिल बाजपेयी
- आगरा ग्रामीण से केशव कुमार निगम
- आगरा दक्षिण से रमजान अब्बास
- बाह से नीरज करोरिया
- फतेहाबाद से चंद्रपाल प्रह्लाद सिंह गुर्जर
इन जिलों में भी उतारे प्रत्याशी
आम आदमी पार्टी ने मथुरा जिले की छाता विधानसभा सीट से प्रह्लाद चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। मांट विधानसभा सीट से रामबाबू कटैलिया को उतारा है। इसके अलावा फिरोजाबाद विधानसभा सीट से नीतू सिंह सिसोदिया को टिकट मिला है। वहीं कासगंज की अमांपुर विधानसभा से मनोज राजपूत को प्रत्याशी घोषित किया गया है। मैनपुरी की भोगांव सीट से संतोष कुमार श्रीवास्तव आप के प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन