{"_id":"60194b338ebc3e05981b8c09","slug":"aaditya-yadav-says-goverment-miss-behave-with-farmers-mainpuri-news-agr4789083102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में धरना दे रहे किसानों से दुव्र्यवहार कर रही सरकार: आदित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में धरना दे रहे किसानों से दुव्र्यवहार कर रही सरकार: आदित्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल। क्षेत्र के गांव नगला निन्न दौलतपुर में मंगलवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें प्रतिभाग करने आए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव भाजपा सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में प्रसपा को जनता का समर्थन मिलेगा। दिल्ली में धरना दे रहे किसानों से सरकार दुर्व्यवहार कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मनमानी नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इससे अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। देश के सभी बड़े संस्थानों का सरकार ने निजीकरण कर दिया है। इस दौरान उन्होंने किसानों के मुद्दे को भी हथियार बनाया। उन्होंने कहा कि देश की केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहती है, जबकि किसान की हालत बहुत खराब है। किसानों को खालिस्तानी कहा जा रहा है। किसानों को भाजपा सरकार बेइज्जत करने का काम कर रही है।
इसका जवाब आने वाले चुनावों में जनता देगी। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। प्रदेश में प्रसपा के कार्यकर्ता किसान बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। असहायों को कंबल भी वितरित किए गए। पूर्व विधायक अनिल यादव, पूर्व डीसीबी चेयरमैन डॉ. रामकुमार, जीवन यादव, उमाशंकर यादव, धर्मेंद्र यादव, शैलेंद्र सिंह, निर्दोष यादव, हरिकेश यादव, विकास यादव, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।