{"_id":"6197e4e5f097bb03fb04fdea","slug":"a-young-man-was-injured-after-being-shot-in-village-lalupur-mainpuri-news-agr515140934","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव ललूपुर में गोली लगने से एक युवक हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव ललूपुर में गोली लगने से एक युवक हुआ घायल
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव ललूपुर में बृहस्पतिवार की रात युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ललूपुर निवासी सुशील मिश्रा दिल्ली में नौकरी करता है। करीब सात दिन पहले वह अपने गांव आया था। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे वह जब घर जाने के लिए गली से गुजरा, तभी किसी ने उस पर गोली चला दी। गोली सुशील के पेट में लगी और वह जमीन पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, हालांकि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ सिटी अमर बहादुर ने बताया कि घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी।