फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man returning after getting a ration card was attacked with sticks and rods.

Agra News: राशन कार्ड बनवाकर लौट रहे युवक पर लाठी-सरियों से हमला

Mon, 20 Jul 2026 12:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
A young man returning after getting a ration card was attacked with sticks and rods.
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र में राशन कार्ड बनवाकर घर लौट रहे युवक पर लोगों ने लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रैका, बाह निवासी राकेश पुत्र भगवान सिंह ने थाना निबोहरा में दी तहरीर में बताया कि उनके बहनोई रमाकांत निवासी गढ़ी केसरी दिल्ली में हलवाई का काम करते हैं। वह चार-पांच दिन पहले गांव आए थे। 17 जुलाई की रात करीब 10 बजे रमाकांत फतेहाबाद से राशन कार्ड बनवाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों व सरिया से हमला कर दिया। हमले में रमाकांत के सिर, पैरों और आंखों में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। रविवार शाम थाना निबोहरा में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed