फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man jumped into a canal after an argument with his father.

Agra News: पिता से कहासुनी पर युवक ने नहर में लगाई छलांग

Wed, 17 Sep 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
A young man jumped into a canal after an argument with his father.
फोटो27कासगंज में युवक के हजारा नहर में छलांग लगाने के बाद मौजूद भीड़ ।स्रोत:वीडियो ग्रैव
कासगंज। ढोलना के गांव घिनौना के रहने वाले युवक ने बुधवार की सुबह गांव झावर के पास पुल से हजारा नहर में छलांग लगा दी। नहर में डूबने से युवक लापता हो गया। पिता से कहासुनी होने के बाद युवक सुबह यह कहते हुए घर से निकल आया कि मैं जा रहा हूं, मुझे खोजना मत...। फिलहाल, पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। गांव घिनौना निवासी फईम (20) पुत्र जाकिर की बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर पिता से कहासुनी हो गई। पिता की डांट से वह नाराज हो गया। इसके बाद वह सुबह के समय, मैं जा रहा हूं, मुझे खोजना मत की बात कहकर घर से निकल गया। उसने गांव झांवर के पास पुल से हजारा नहर में छलांग लगा दी। नहर में डूबने से वह लापता हो गया। युवक के नहर में कूदने की जानकारी पर राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। युवक के नहर में छलांग लगाने की सूचना लोगों ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक के नहर में डूबने की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को बुलाया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि नहर में छलांग लगाने से युवक डूबकर लापता हुआ। पीएसी की फ्लड यूनिट व गोताखोरों को भी युवक की तलाश में लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed