फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man from Delhi drowned in a canal

Agra News: दिल्ली से आए युवक की नहर में डूब कर मौत

Fri, 22 Sep 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
A young man from Delhi drowned in a canal
गांव कसद आए युवक की नहर में डूब कर मौत
विज्ञापन

शुक्रवार को मिला शव, परिजन लगा रहे आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव कसद आया दिल्ली निवासी युवक बृहस्पतिवार की शाम नहर में गिर गया। गांव कसद में युवक की शादी तय हुई थी। शुक्रवार की शाम शव किशनी क्षेत्र में मिल गया। परिजन की ओर से आरोप लगाया गया है।

दिल्ली के मालवीर नगर निवासी विष्णु गुप्ता (25) की शादी थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव कसद निवासी एक युवती के साथ तय हुई थी। वह होने वाली ससुराल आया हुआ था। बृहस्पतिवार की वह कसद पुल पर पहुंचा और हाथ पैर धोने के लिए नहर के पास गया। वहां सीढि़यों पर खड़ा होकर हाथ पैर धो रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। युवक को नहर में गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। युवक की तलाश शुरू की गई लेकिन शव नहीं मिल सका था। शुक्रवार की शाम थाना किशनी के रामनगर क्षेत्र में विष्णु का शव मिल गया। पुलिस ने शव को निकलवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया। मृतक के परिजन ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत सामान्य नहीं है। बृहस्पतिवार को उन्हे फोन पर बेटे के नहर में गिरने की जानकारी दी गई थी। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन



आशीष दीक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed