फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A woman trapped in the clutches of a tantrik reached Mainpuri

तांत्रिक के चंगुल में फंसी एक महिला पहुंची मैनपुरी

Tue, 06 Jul 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
A woman trapped in the clutches of a tantrik reached Mainpuri
दन्नाहार। अमेठी की रहने वाली एक महिला कुछ दिन पहले एक तांत्रिक के चक्कर में फंस कर मैनपुरी आ गई। वह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के घर में रहने लगी। जानकारी पर सोमवार को पुलिस ने उसे आपरेशन तलाश के तहत परिजनों की सुपुदर्गी में दिया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस सोमवार को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि गांव मुगरिया निवासी पवन के घर पर एक महिला रुकी हुई है। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि एसआई सत्यभान सिंह, आरक्षी नीतेश कुमार और महिला आरक्षी बताए गए स्थान पर पहुुंचे।
विज्ञापन

पवन के घर में मौजूद मिली करीब 25 वर्षीय महिला ने बताया कि वह मैनपुरी एक तांत्रिक के पास ताबीज बनवाने के लिए आई थी। बस स्टैंड पर रुपये न होने की वजह से वह वापस नहीं जा सकी। उसने बताया कि वह अमेठी की रहने वाली है। पुलिस महिला से पूछताछ करने के बाद थाने उसे ले गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला आरक्षी की अभिरक्षा में महिला को उसके घर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed