{"_id":"691e3377bbca21809f005ee6","slug":"a-wild-animal-attacked-women-sleeping-in-the-veranda-three-injured-agra-news-c-25-1-agr1008-920804-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बरामदे में सो रही महिलाओं पर जंगली जानवर ने किया हमला, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बरामदे में सो रही महिलाओं पर जंगली जानवर ने किया हमला, तीन जख्मी
विज्ञापन
बिजकौली में जंगली जानवर के हमले की दहशत: घायल संगीता देवी
बाह। बटेश्वर के बिजकौली गांव में मंगलवार की रात किसी जंगली जानवर ने बरामदे में सो रही तीन महिलाओं पर हमला कर दिया। हमले से तीनों महिलाएं घायल हो गईं। एक पड्डा मर गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
बिजकौली गांव के रामनाथ की पत्नी विमला देवी ने बताया कि सोते समय जंगली जानवर ने हमला कर दिया। उनके चीखने पर बेटे पुनीत की आंख खुल गई। उसने पास में रखी कुर्सी फेंक कर जंगली जानवर को भगाया। बताया कि जंगली जानवर का मुंह काला था, शरीर पर धारियां थी। यहां से भागे जानवर ने बगल के घर के बरामदे में सो रही सीताराम उर्फ मुन्नीलाल की पत्नी शीला देवी पर हमला किया। उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। इसके बाद संजय शास्त्री की पत्नी संगीता देवी पर हमला कर जख्मी कर दिया। सुनील की भैंस के पड्डे को भी जानवर ने काट लिया। बुधवार की सुबह वह मर गया। जंगली जानवर के हमले में घायल हुई महिलाओं को लेकर परिजन बटेश्वर सीएचसी पहुंचे। जहां उपचार के साथ उनको एआरवी की डोज लगाई गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि जंगली जानवर के काटे जाने के 3 मरीज आए थे। उपचार एआरवी के बाद तीनों को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बाह के रेंजर अमित कुमार ने बताया कि टीम गांव भेजी है। जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि किस जानवर ने हमला किया है।