फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A true devotee of God who takes shelter of truth through mind, speech and deeds.

मन, वाणी और कर्म से सत्य का आश्रय लेने वाला परमात्मा का सच्चा भक्त

Thu, 04 Mar 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
A true devotee of God who takes shelter of truth through mind, speech and deeds.
वृंदावन कुंभ मेला स्थित ब्राह्मण सेवा संघ के शिविर में हवन यज्ञ करते पदाधिकारी - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। कुंभ क्षेत्र स्थित ब्राह्मण सेवा संघ के शिविर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ शृंखला में कथाव्यास आचार्य पंडित सुरेश चंद शास्त्री ने कहा कि मन, वाणी और कर्म द्वारा हमेशा सत्य का आश्रय लेने वाला ही परमात्मा का सच्चा भक्त होता है। श्रीमद्भागवत हमें शिक्षा देती है कि संसार में सब मिथ्या है, केवल एकमात्र ईश्वर ही सत्य है।
विज्ञापन

कथाव्यास आचार्य पंडित सुरेश चंद शात्री ने भगवान के 24 अवतारों की कथा का सरस वर्णन करते हुए कहा कि परमात्मा का अवतार धर्म की स्थापना और आसुरी प्रवृत्तियों का अंत करने के लिए हुआ था। कहा कि प्राणी को अपना लक्ष्य प्राप्त करना है तो परम पिता परमात्मा की शरण में जाना होगा। शिविर में एक ओर अध्यात्म की रस धारा प्रवाहित हो रही है तो परिसर स्थित मंदिर में विराजमान श्री बांके बिहारी जी महाराज के नित नए शृंगार के दर्शन श्रद्धालुओं के मन मोह रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर संयोजक पंडित सत्यभान शर्मा ने बताया कि शिविर में आचार्य बनवारी लाल गौड़ के आचार्यत्व में 11 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ भी आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी एवं कार्ष्णि नागेंद्र की प्रथम आहुति से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राह्मण सेवा संघ संस्थापक चंद्र लाल शर्मा, आनंद द्विवेदी, पंडित जगदीश नीलम, चंद्र प्रकाश द्विवेदी, अविनाश शर्मा, लाला व्यास गोवर्धन, मनोज मोहन शास्त्री, विपिन बापू, विमल चैतन्य ब्रह्मचारी, विक्रांत राज उपाध्याय, अजय मिश्रा, शिव प्रसाद तिवारी, चैतन्य गौड़, जयप्रकाश सारस्वत, अंकुश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed