{"_id":"69714226e9807673140daa8e","slug":"a-truck-collided-with-a-car-while-overtaking-on-the-highway-causing-a-traffic-jam-agra-news-c-364-1-ag11019-124067-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हाईवे पर ओवरटेक में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हाईवे पर ओवरटेक में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, लगा जाम
Thu, 22 Jan 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
आगरा। थाना न्यू आगरा के सुल्तानगंज की पुलिया के पास सुबह ओवरटेक करने में ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे हाईवे पर जाम लग गया। चालक व कार में बैठे अन्य लोग बाल-बाल बचे। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया और ट्रक हटवाकर यातायात सुचारु कराया। इस दौरान आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।
बल्केश्वर के लोहिया नगर निवासी सुमित गुप्ता ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे वह अपनी बेटी को छोड़ने के लिए भगवान टॉकीज से कमला नगर जा रहे थे। उनके मित्र अर्जुन व शेर सिंह सरन भी साथ थे। सुल्तानगंज की पुलिया के पास राजस्थान नंबर के ट्रक ने ओवरटेक के चलते उनकी कार में टक्कर मार दी। ट्रक चालक और कार सवारों में काफी बहस हुई। कार चालक सुमित गुप्ता ने ट्रक चालक प्रधान थारोल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।
दोपहर में गुरुद्वारा से आईएसबीटी तक लगा जाम
बुधवार दोपहर दिल्ली हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास वाहनों के दबाव के चलते वाहन रेंगते रहे। इससे हाईवे पर आईएसबीटी तक वाहनों की कतारें लग गईं। एक से डेढ़ मिनट की दूरी तय करने में लोगों को आधे घंटे तक का समय लगा।