फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A swindler arrested in Agniveer recruitment exam in Agra taking contract for recruitment for 50 thousand

Agra: अग्निवीर भर्ती परीक्षा में ठग गिरफ्तार, सेना की वर्दी पहने था, 50 हजार में भर्ती कराने का ले रहा था ठेका

Sun, 15 Jan 2023 04:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 04:34 PM IST
सार

आगरा में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के दौरान ठग पकड़ा गया है। आरोपी सेना की वर्दी में घूम रहा था। वह अभ्यर्थियों को 50-50 हजार रुपए में भर्ती कराने का झांसा दे रहा था। इसी समय पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन
A swindler arrested in Agniveer recruitment exam in Agra taking contract for recruitment for 50 thousand
अग्निवीर भर्ती में पकड़ा गया ठग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एकलव्य स्टेडियम में रविवार को अग्निवीर की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। यहां 12 जिलों के अभ्यर्थियों का सेंटर बनाया गया था। 3500 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए एक दिन पहले ही यहां पहुंच गए। इन्हें रात 12 बजे से ही स्टेडियम में प्रवेश दिया जाना लगा। 

विज्ञापन


रविवार को परीक्षा के दौरान एक ठग सेना की वर्दी पहनकर परिसर में घूम रहा था। वह अभ्यर्थियों 50 हजार रुपए में भर्ती कराने का झांसा दे रहा था। इसी समय सदर थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मयंक विमल निवासी थाना बाह, गांव क्वारी, जिला आगरा बताया। 
विज्ञापन


इसके कब्जे से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि इसने कुछ लड़कों से भर्ती कराने का ठेका भी ले लिया था। इससे  पूछताछ करके जानकारी की जा रही है कि इसने कितने लड़कों से पैसे लिए थे। इसके साथ कौन कौन शामिल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed