{"_id":"63c3ddad56678676e311275f","slug":"a-swindler-arrested-in-agniveer-recruitment-exam-in-agra-taking-contract-for-recruitment-for-50-thousand-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: अग्निवीर भर्ती परीक्षा में ठग गिरफ्तार, सेना की वर्दी पहने था, 50 हजार में भर्ती कराने का ले रहा था ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: अग्निवीर भर्ती परीक्षा में ठग गिरफ्तार, सेना की वर्दी पहने था, 50 हजार में भर्ती कराने का ले रहा था ठेका
Sun, 15 Jan 2023 04:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 15 Jan 2023 04:34 PM IST
सार
आगरा में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के दौरान ठग पकड़ा गया है। आरोपी सेना की वर्दी में घूम रहा था। वह अभ्यर्थियों को 50-50 हजार रुपए में भर्ती कराने का झांसा दे रहा था। इसी समय पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती में पकड़ा गया ठग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एकलव्य स्टेडियम में रविवार को अग्निवीर की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। यहां 12 जिलों के अभ्यर्थियों का सेंटर बनाया गया था। 3500 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए एक दिन पहले ही यहां पहुंच गए। इन्हें रात 12 बजे से ही स्टेडियम में प्रवेश दिया जाना लगा।
विज्ञापन
रविवार को परीक्षा के दौरान एक ठग सेना की वर्दी पहनकर परिसर में घूम रहा था। वह अभ्यर्थियों 50 हजार रुपए में भर्ती कराने का झांसा दे रहा था। इसी समय सदर थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मयंक विमल निवासी थाना बाह, गांव क्वारी, जिला आगरा बताया।
विज्ञापन
इसके कब्जे से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि इसने कुछ लड़कों से भर्ती कराने का ठेका भी ले लिया था। इससे पूछताछ करके जानकारी की जा रही है कि इसने कितने लड़कों से पैसे लिए थे। इसके साथ कौन कौन शामिल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन