{"_id":"630e02ccd7ac31414847d9f0","slug":"a-student-was-beaten-up-and-injured-due-to-rangbaazi-mainpuri-news-agr5450504178","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगबाजी के चलते एक छात्र को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगबाजी के चलते एक छात्र को पीटकर किया घायल
विज्ञापन
मैनपुरी।
स्टेशन रोड निवासी छात्र का साथी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मंगलवार को आरोपी छात्र ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उक्त छात्र की पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले में तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड एक मैरिज होम के सामने रहने वाला तुशाग्र देवपुरा स्थित एक स्कूल का छात्र है। सोमवार को उसका एक साथी छात्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद साथी ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। मंगलवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद जब तुशाग्र बाहर आया तो साथी छात्र अपने कुछ अन्य साथियों के साथ वहां आया। गाली गलौज करते हुए जबरिया बाइक पर बैठा लिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग गए थे। पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।